back to top

समाज की कमजोर कड़ी को मजबूत करना है : योगी

  • सीएम ने वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन व कुष्ठावस्था पेंशन की 1311.05 करोड़ की दूसरी किश्त की हस्तांतरित

  • कुल 86,95,027 लाभार्थियों को अब तक कुल 3,484 करोड़ 39 लाख रुपये की पेंशन धनराशि हुई वितरित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर समाज की सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत कर दिया जाये तो पूरे समाज को आर्थिक स्वावलम्बन की ओर अग्रसर होने से कोई रोक नहीं सकता। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने का आधार भी बन सकता है। यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी मंशा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन में सामाजिक पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन तथा कुष्ठावस्था पेंशन की कुल 1311.05 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त (जुलाई, अगस्त व सितम्बर) 86 लाख 95 हजार 27 लाभार्थियों को ऑनलाइन हस्तांतरित की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नर को नारायण से जोड़कर उनकी सेवा कर रही है। यदि किसी निराश्रित या दिव्यांग के जीवन में हम शासन की योजनाओं के माध्यम से खुशहाली लाने का कार्य करते हैं, तो हमारी अन्तरात्मा प्रसन्न होती है। उन्होंने कहा कि राशन की दुकान कोई दिव्यांगजन या महिला स्वयं सहायता समूह संचालित करेगा, तो निश्चित ही वे पूरी जवाबदेही के साथ इस कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पेंशन धनराशि लाभार्थियों को उनके सामान्य भरण-पोषण के लिए दी जा रही है। यह केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का एक भाग और शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में किसी भी व्यक्ति के सामने भोजन का संकट न आये, इसलिए राज्य सरकार ने तय किया कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके तत्काल राशन कार्ड बनाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये।

अप्रैल 20 से प्रत्येक माह में 2 बार पात्र लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिले। यदि किसी परिस्थितिवश किसी व्यक्ति के पास कोई भी स्वास्थ्य योजना का कार्ड नहीं है, तो ऐसी स्थिति में उसे उपचार के लिए 1,000 रुपये की राशि ग्राम प्रधान निधि या नगर निकाय निधि से उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दुर्भाग्य से किसी निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और अन्तिम संस्कार की व्यवस्था नहीं है, तो ऐसे में जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे ग्राम प्रधान निधि अथवा नगर निकाय निधि से 5,000 रुपये की व्यवस्था करके अन्तिम संस्कार सम्पन्न करायें।

उन्होंने ने कहा निराश्रित महिलाओं व महिला स्वयं सहायता समूहों को रचनात्मक कार्यों से जोड़कर ही उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाया जा सकता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाला बाल पुष्टाहार महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वितरित किया जाये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रयागराज, अयोध्या, फतेहपुर, ललितपुर, देवरिया, वाराणसी तथा चित्रकूट के पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम पूछा।
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीबों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व, इन्हीं पेंशन योजनाओं के 86 लाख 71 हजार 781 लाभार्थियों को प्रथम त्रैमास (अप्रैल, मई, जून 20) की किश्त एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अन्तर्गत प्रति लाभार्थी 1,000 रुपये अतिरिक्त देय के रूप में कुल 2,173 करोड़ 31 लाख रुपये का अन्तरण किया जा चुका है।

पेंशन लाभार्थियों के खातों में आज भेजी जा रही धनराशि को सम्मिलित करते हुए, कुल 86 लाख 95 हजार 27 लाभार्थियों को अब तक कुल 3,484 करोड़ 39 लाख रुपये की पेंशन धनराशि वितरित की गयी है। वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना के प्रत्येक लाभार्थी को द्वितीय त्रैमास में 1,500 रुपये तथा कुष्ठावस्था पेंशन योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 7,500 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गयी।

इस प्रकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला तथा दिव्यांगजन पेंशन योजना के प्रत्येक लाभार्थी के खाते में प्रथम व द्वितीय त्रैमास में अब तक कुल 4,000 रुपये तथा कुष्ठावस्था पेंशन योजना के प्रत्येक लाभार्थी के खाते में अब तक 15,000 रुपये की धनराशि प्रेषित की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...