back to top

हम अपनी चुनावी रणनीति सार्वजनिक नहीं करेंगे अन्यथा भाजपा षड्यंत्र शुरू कर देगी : अखिलेश

आजमगढ़ (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और स्थानीय सांसद अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आज तक नहीं बन सका और शिलान्यास के बाद भी प्रधानमंत्री से एक्सप्रेस-वे का दोबारा शिलान्यास कराया गया। यादव सोमवार को पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इसके पहले रविवार की रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, अकेले आजमगढ़ जिले में गन्ना किसानों का 52 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है, लेकिन सरकार भुगतान नहीं कर रही है क्योंकि यह मेरा संसदीय क्षेत्र है। मंदुरी हवाई पट्टी तैयार है लेकिन सरकार इसे चालू नहीं कर रही है क्योंकि हम यहां आना शुरू कर देंगे।

उन्होंने लोगों से पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को जनादेह देने की अपील करते हुए कहा, वह प्रदेश में 2022 के चुनावों में छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर बहुमत की सरकार बनाएंगे। यादव ने यह भी कहा कि हम चुनाव की अपनी अगली रणनीति का कतई खुलासा नहीं करेंगे वरना भाजपा साजिशें शुरू कर देगी। यादव ने कहा कि आजमगढ़ के सठियांव में समाजवादी पार्टी ने सहकारी चीनी मिल लगाई लेकिन सरकार ने यहां ऐसे अधिकारियों को भेज दिया जो इस मशीन के बारे में जानते ही नहीं।

उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार यहां जानबूझकर विकास कार्य को रोक रही है क्योंकि यह अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार बदल दिए गए, काम रोका गया और आज तक काम पूरा नहीं हुआ है। एक्सप्रेस-वे के किनारे आजमगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर में मंडिया बननी थी, लेकिन आज तक उनका काम पूरा नहीं हुआ।

किसान यात्रा निकालने के लिए सोमवार को अनुमति नहीं मिलने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह किसानों का समर्थन करते हैं और आरोप लगाया कि किसानों के समर्थन में उतरने वाले उनकी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस के दम पर सरकार ने घरों में कैद कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा कृषि कानून लाई है जिससे हमारी खेती बर्बाद हो जाएगी, सबकुछ महज कुछ लोगों के हाथों में होगा और वे बाजार को नियंत्रित कर सकेंगे। रविवार की रात पूर्व मंत्री दिवंगत वसीम अहमद के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद सोमवार को अखिलेश यादव कई निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...