back to top

‘हम कभी झूठे वादे नहीं करते’, कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना लांच के दौरान राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना    

मैसुरु (कर्नाटक)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने कर्नाटक में लोगों से चुनाव से पहले किए गए प्रमुख वादों को पूरा किया है और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया नीत सरकार द्वारा किए गए कामों को पूरे देश में दोहराया जाएगा।

कर्नाटक में एक और प्रमुख चुनावी वादा पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार ने बुधवार को गृह लक्ष्मी योजना शुरू की जिसके तहत करीब 1.1 करोड़ महिलाओं को 2,000 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार महाराजा कॉलेज मैदान में हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा, हम अपने वादों पर कायम हैं। हम कभी झूठे वादे नहीं करते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, कर्नाटक में हमने जो काम किए हैं, उन्हें पूरे देश में दोहराया जाएगा। धूमधाम के साथ शुरू की गयी गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस की चुनाव से पहले दी गयी पांच गारंटी में से एक है।

कांग्रेस ने मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया था। राहुल ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस की पांच गारंटी महज योजनाएं नहीं बल्कि शासन का मॉडल है। केंद्र में भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों एक फैशन है कि दिल्ली में सरकार केवल अरबपतियों के लिए काम करती है।

उन्होंने कहा, हमारी सोच यह है कि सरकार को गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। इससे पहले, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि उनकी सरकार ने पांच में तीन गारंटी (चुनाव पूर्व वादे)- शक्ति , गृह ज्योति और अन्न भाज्ञ पहले ही लागू कर दी हैं तथा चौथी गारंटी गृह लक्ष्मी है।

यह भी पढ़े— बिहार में दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रक से भिड़ी एसयूवी कार, सात लोगों की मौत  

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...