back to top

हमें चाहे जितना प्रताड़ित करें हम डरते नहीं हैं: प्रियंका गांधी

मिर्जापुर (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को यह सोचना छोड़ देना चाहिए कि लोग बेवकूफ हैं, उन्हें समझना चाहिए कि लोग सब समझ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक ब्लॉग के जरिए कांग्रेस और विपक्षी दलों के वंशवाद पर वार किया तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि बीते पांच सालों में भाजपा ने तमाम संस्थानों को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे (प्रधानमंत्री) पिछले पांच सालों में देश के हर संस्थान पर हमला कर रहे हैं। इनमें वे संस्थान भी शामिल हैं जिनमें आप सब भी शामिल हैं। आप इस बारे में मुझसे बेहतर जानते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को यह सोचना छोड़ देना चाहिए कि लोग बेवकूफ हैं, उन्हें समझना चाहिए कि लोग सब समझ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिल्कुल डरती नहीं हूं चाहे कुछ भी करें, हमें जितना भी प्रताड़ित करें, हम डरते नहीं हैं। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें करेंगे उतनी जोर से हम लड़ेंगे।

मंगलवार शाम कांग्रेस महासचिव

इससे पहले मंगलवार शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि राजनीति देश के विकास के लिए होनी चाहिए। उन्होंने मंगलवार शाम मिर्जापुर में चंद्रिका धाम पर लगाई गई चौपाल में मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने केवल लॉलीपाप दिया है। कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा रोजगार गारंटी योजना मनरेगा दी लेकिन अब मजूदरों की जगह पर मशीनें काम कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो वह देश के गरीब किसानों के लिए काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...