back to top

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को देखते हुए बरती जाये सतर्कता : योगी

  • नये स्ट्रेन वाले देशों से आये लोगों की हो कांटेक्ट ट्रेसिंग
  • विदेशों से पिछले 15 दिनों में आये लोगों की हो जांच
  • स्वास्थ्य विभाग जारी करे एक हेल्पलाइन नंबर
  • प्राइवेट लैब्स किसी हालत में न ले 700 रुपये प्रति टेस्ट से ज़्यादा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विश्व में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूप के मद्देनज़र पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, ऐसे देशों से पिछले 15 दिन में प्रदेश में आये लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री ने यहां टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि हर जिले में स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि विदेश से आये लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से की जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना के नये स्वरूप को ध्यान में रखते हुए पिछले 15 दिनों के दौरान प्रदेश में विदेश से आये लोगों की जांच की जाये। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि प्राइवेट लैब्स द्वारा आरटीपीसीआर की जांच के संबंध में किसी भी हाल में 700 रुपये प्रति जांच से ज़्यादा की फीस न ली जाये। अगर व्यक्ति का सैंपल घर से कलेक्ट किया जाता है, तो 900 रुपये का जांच शुल्क लिया जाये। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड की 95.68 प्रतिशत रिकवरी दर पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए इस दिशा में सभी प्रयास लगातार जारी रखे जायें।

योगी ने कहा कि कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखा जाये। कोविड अस्पतालों में दवाएं, मेडिकल उपकरण और ऑक्सीजन की बैकअप सहित सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कोविड से बचाव के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किये जाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसके माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श का फायदा उठा सके। गौरतलब है कि प्रदेश में ई-संजीवनी एप का उपयोग करने वालों की संख्या अब तक तीन लाख से ज़्यादा हो गयी है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...