back to top

इजराइल-हमास के बीच युद्ध : विदेश मंत्रालय ने कहा-जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास से संपर्क करें लोग 

कोच्चि। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को इजराइल में फंसे भारतीयों से सुरक्षित रहने तथा मदद की जरूरत पड़ने पर वहां भारतीय दूतावास से संपर्क करने का आग्रह किया है। इजराइल में फलस्तीनी समूह हमास के साथ लड़ाई जा रही है।

मुरलीधरन ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास ने वहां भारतीयों को सुरक्षित रहने के लिए पहले ही परामर्श जारी कर दिया है। उन्होंने कहा, इजराइल में भारतीय किसी भी समय भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। दूतावास वहां फंसे भारतीयों को हर तरह की सहायता देगा।

इजराइल और हमास संगठन के बीच जारी संघर्ष पर भारत के रुख के बारे में पूछे जाने पर, मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसपर रुख स्पष्ट कर दिया है और इजराइल पर तंकी हमले  पर आश्चर्य जताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम इजराइल के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।

हमास ने इजराइल पर रविवार को हमला कर दिया था जिसमें 200 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो गई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इजराइल ने गाजा पर हवाई हमले कर इसका जवाब दिया है जिसमें 230 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

तेल अवीव में भारतीय दूतावास और फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने शनिवार को परामर्श जारी कर संबंधित देशों में भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में सीधे कार्यालय से संपर्क करने को कहा। भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर दिए गए विवरण के अनुसार, इजÞराइल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक हैं।

यह खबर पढ़े- तेजी से बदलते सामरिक माहौल को देखते हुए क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत : वायुसेना प्रमुख

RELATED ARTICLES

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...