back to top

विराट कोहली लगातार चौथे साल बने सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी

मुंबई। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली 23.77 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार चौथे साल 2020 में सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे, और इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार तथा रणवीर सिंह का नाम है। ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ ऐंड फेल्प्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 2020 के लिए शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान सेलिब्रिटी की सूची में सिर्फ कोहली फिल्म उद्योग से बाहर के हैं और इनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं।

बयान में कहा गया कि 2020 में कोहली का ब्रांड मूल्य यथावत बना रहा, जबकि शीर्ष 20 सेलिब्रिटी ने अपने कुल मूल्य का पांच प्रतिशत या करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिया। कोहली लगातार चौथे साल सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बने हुए हैं और कोविड-19 महामारी के बावजूद उसका ब्रांड मूल्य 23.77 करोड़ डॉलर पर स्थिर है। अक्षय कुमार का ब्रांड मूल्य 13.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा और वह दूसरे स्थान पर हैं।

रणवीर सिंह 10.29 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। डफ ऐंड फेल्प्स के सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन के छठे संस्करण के मुताबिक 2020 में शीर्ष 20 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य एक अरब अमरीकी डालर था, जो 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत कम है। इस सूची में 5.11 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ शाहरुख खान चौथे स्थान पर हैं, जबकि दीपिका पादुकोण 5.04 करोड़ डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। आलिया भट्ट छठे स्थान पर रहीं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...