back to top

दमकल की गाड़ियों से गांवों और शहरों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा : योगी

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुधवार को कहा कि सरकार राज्य के विभिन्न तहसीलों में दमकल विभाग की स्थापना कर रही है और बाकी बचे तहसीलों में भी चरणबद्ध तरीके से दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आज अपने आवास से दमकल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन गाड़ियों की मदद से प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में दवाओं का छिड़काव कर उन्हें संक्रमण मुक्त किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काम ऐसे समय में हो रहा, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस को हराने के लिए आमजन की सहभागिता से पूरे देश में लॉकडाउन सफलतापूर्वक लागू हो रहा है। लॉकडाउन में हर नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इस अवधि का उपयोग हम स्वच्छता और संक्रमण मुक्ति के लिए कर सकें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों के सभी लोग काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, दमकल गाडय़िों का उपयोग कर प्रत्एक गांव और शहर को समयबद्ध तथा चरणबद्ध तरीके से संक्रमण मुक्त करने की कार्वाई एक सप्ताह से जारी है। आज लोकार्पित गाड़ियों का उपयोग ना सिर्फ आग बुझाने के लिए बल्कि दवाओं का छिड़काव कर गांवों-शहरों को संक्रमण मुक्त करने के लिए भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, फिलहाल तापमान भी बढ़ रहा है, ऐसे में आग लगने की घटनाएं भी होंगी। ऐसे में इन गाडियों से बहुत मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश के लगभग 350 तहसीलों में से आधे में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था नहीं थी। पिछले तीन साल में हमने चरणबद्ध तरीके से इसकी व्यवस्था करनी शुरू की है। कुछ तहसील अभी बचे हुए हैं, लेकिन वहां भी जल्दी ही अग्निशमन उपकरण पहुंच जाएंगे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...