back to top

विकास दुबे कांड : ईडी ने जय बाजपेयी समेत 36 के खिलाफ दर्ज किया केस

लखनऊ। कानपुर के चर्चित विकास दुबे केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को लखनऊ में आरोपी जय बाजपेयी समेत 36 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ईडी की टीम घटना के तत्काल बाद सक्रिय हो गई थी। टीम ने आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा पहले ही जुटा लिया था। पुलिस और आयकर विभाग की जांच के आधार पर कई दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।

इससे पहले खुद प्रदेश सरकार ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय से विकास दुबे के प्रमुख सहयोगी और कानपुर कांड के अभियुक्त जयकांत बाजपेई द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों की जांच कराने के लिए पत्र भेजा था।

एसएसपी कानपुर नगर ने शासन को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि चौबेपुर थाने में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 395, 412 व 120 बी तथा 7 सीएलए के तहत दर्ज मुकदमे के अभियुक्त जयकांत बाजपेई द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों का प्रकरण प्रथमदृष्ट्या सत्य प्रतीत रहा है।

एसएसपी ने ही शासन से मामले की जांच आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय एजेंसियों से कराने का अनुरोध किया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने आयकर विभाग लखनऊ के मुख्य आयकर आयुक्त तथा प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ के संयुक्त निदेशक से अभियुक्त जयकांत बाजपेई की सम्पत्तियों की विस्तृत जांच कराने को कहा था।

यहां बताते चलें कि विकास दूबे काण्ड में कुल 21 लोग नामजद किये गये थे और 60-70 के नाम अज्ञात थे। इस पूरी घटना में अब तक कुल 36 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं और विकास दूबे समेत छह आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...