back to top

कोरोना से ठीक होने के बाद भी बहुत सावधानी की जरूरत

लखनऊ। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद भी रोगी को अपने घर में बिल्कुल अलग थलग अकेले जिंदगी गुजारनी होती है, क्योंकि अभी यह दावा नही किया जा सकता है कि ठीक हो गया व्यक्ति दोबारा इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आएगा या नहीं।

यहीं नही कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों का इलाज करने वाले डाक्टर और नर्साे को भी अपने घर परिवार से अलग 14 दिन के एकांत वास में रहना में पड़ता है और वहीं सावधानियां बरतनी पड़ती है जो कि एक कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीज को। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से अब तक चार मरीज ठीक होकर जा चुके है। इनमें 11 मार्च को भर्ती विदेश से आई पहली रोगी, महिला डाक्टर, उनका एक रिश्तेदार, केजीएमयू का एक रेजीडेंट डाक्टर और एक लंदन से आया युवक शामिल हैं। यह सभी अपने अपने घरों में पृथक वास में विशेष सावधानियों के बीच रहे हैं।

इस समय केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में सात रोगी भर्ती है जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। केजीएमयू के इनफेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल (संक्रामक रोग) के प्रभारी और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की देखभाल करने वाले डॉ. डी हिमांशु ने गुरूवार को बताया कोरोना संक्रमित मरीज की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद वे डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। सावधानी यह भी बरती जा रही है कि जब एक रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है तो उसके 48 घंटे के अंतर पर दूसरी जांच कराई जाती है। यानी इस प्रक्रिया में यदि कहीं वायरस की कोई संभावना थोड़ी भी शेष बची हो तो वह भी समाप्त हो जाए।

मरीज व उसके परिवार वालों को इस बात के निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह 14 दिन तक घर में पृथक वास में रहकर निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करें। वह बताते हैं कि मरीज को डिस्चार्ज करने से पहले उनके घर वालों की भी काउंसलिंग की जाती है। उनसे पूछा गया कि एक बार संक्रमण के बाद क्या दोबारा कोरोना वायरस संक्रमण की संभावना रहती है, इस पर डा हिमांशु बताते है कि इस विषय पर अभी शोध चल रहा है और कुछ भी कह पाना असंभव है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...