back to top

वरासत अभियान का सत्यापन करें राजस्व विभाग के अधिकरी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांवों में वरासत अभियान की कार्यवाही का मौके पर सत्यापन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी वरासत अभियान के तहत निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज किये जाने की रैंडम आधार पर पड़ताल करें। उन्होंने प्रदेश में वरासत अभियान को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में एक बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि भीषण ठंड के मद्देनज़र रैनबसेरों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाये। रैनबसेरों में स्वच्छता एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध करते हुए कोविड से बचाव की व्यवस्था भी की जाये। उन्होंने शहरी व ग्रामीण इलाकों के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये जाने के निर्देश भी दिये।

योगी ने दैवीय आपदाओं से होने वाली हानि को कम से कम करने के लिए लोगों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए इन क्षेत्रों की जनता को जागरूक किया जाये।

साथ ही, लोगों को आपदा से बचाव के उपायों के बारे में प्रशिक्षित भी किया जाये। उन्होंने यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन निर्माण के लिए तेजी से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे प्राधिकरण को अपने कार्य बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि की व्यवस्था के कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। इसलिए भूमि की व्यवस्था के लिए सभी कार्यवाही समयबद्ध ढंग से प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाये।

योगी ने कहा कि डीएनए जांच के लिए प्रदेश में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना के संबंध में कार्यवाही की जाये। इसकी स्थापना से वैज्ञानिक ढंग से विवेचना कार्य सुगम होगा। अपराध से जुड़े साक्ष्यों के संबंध में सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...