back to top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप देना है।इस रोडमैप के तहत दोनों देशों के बीच विभिन्न सैन्यउपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए एक ढांचा
तैयार किया जाएगा। बर्लिन में सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। मंत्रालय ने सिंह की यात्रा से पहले कहा, बातचीत के दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने, सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने और साइबर सुरक्षा, कृत्रिम मेधा तथा ड्रोन
निर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार,दोनों रक्षा मंत्रियों की मौजूदगी में रक्षा औद्योगिक सहयोग रूपरेखा और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग से जुड़े क्रियान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों में भी हाल के वर्षों में गर्मजोशी आई है। निर्यात नियंत्रण में ढील और मामलों के त्वरित निपटारे के कारण जर्मनी से भारत को होने वाला रक्षा निर्यात बढ़ा है। दोनों रक्षा मंत्री भारतीय वायुसेना के लिए छह स्टेल्थ पनडुब्बियों की आपूर्ति को लेकर अंतर-सरकारी समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। जर्मनी की रक्षा क्षेत्र की कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स
(टीकेएमएस) और मजागोन डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) रक्षा मंत्रालय के साथ लगभग पांच अरब यूरो के सौदे पर कीमत को लेकर बातचीत कर रही हैं।

यह सौदा हाल के वर्षों में मेक-इन-इंडिया के तहत सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच
जारी रक्षा सहयोग की समीक्षा करने और रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने का मौका भी मौका मिलेगा। सिंह जर्मनी के रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे, जिसका मकसद मेक-इन-इंडिया पहल के तहत संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देना है।
रक्षा मंत्री की यह यात्रा सात साल के अंतराल के बाद हो रही है। इससे पहले फरवरी 2019 में निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री के रूप में जर्मनी का दौरा किया था। वहीं, बोरिस पिस्टोरियस जून 2023 में भारत आए थे और उन्होंने सिंह के साथ व्यापक वार्ता की थी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में अर्बन प्लांट का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्बन प्लांट द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...