back to top

लोकतंत्र के लिए घातक है वैक्सीन का राष्ट्रवाद

संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की पहली महिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित ने 1977 के आम चुनाव के दौरान मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनावी वायदे चुनाव में ही रह जाते हैं। हर चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र शायद उनकी बात को सच करने के लिए ही लिखे व जारी किये जाते हैं।

वैसे भी चुनाव आयोग के मॉडल कोड आॅफ कंडक्ट में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है जो राजनीतिक दलों को बड़े-बड़े (संभवत: बेतुके भी) वायदे करने से रोकता हो- वह मनचले आशिक की तरह आसमान से तारे तोड़कर लाने का भी वायदा कर सकते हैं, आखिर वायदा वफा तो करना है नहीं। यही वजह है कि हरियाणा के ‘सियासी ताऊ चौधरी देवीलाल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- घोषणापत्रों को कौन पढ़ता है, उनका आशय यह था कि घोषणापत्रों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

बहरहाल, बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जारी किये गये अपने घोषणापत्र में जो ‘प्रत्येक बिहारी को मुफ्त कोविड वैक्सीन देने का वायदा किया है, उस पर राजनीतिक बवंडर खड़ा हो गया है, जिसके मुख्यत: चार कारण हैं। एक, आज जब भारत सहित पूरा विश्व नया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है तो ऐसे में वैक्सीन का राजनीतिकरण करना विवाद को आमंत्रित करना है।

दो, वैक्सीन वितरण के संदर्भ में आवश्यकता राष्ट्रीय नीति की है, लेकिन इसे एक राज्य के चुनाव से जोड़ देने से इन प्रश्नों का उठना स्वाभाविक है कि क्या वैक्सीन वायदे के लिए अन्य राज्यों को अपने यहां चुनाव होने का इंतजार करना होगा? और यह भी कि क्या मुफ्त वैक्सीन सिर्फ बिहारियों को ही मिलेगी बाकी भारतीयों को नहीं? तीन, वैक्सीन वायदा ऐसी पृष्ठभूमि में किया गया है जब कोविड वैक्सीन डिलीवरी को अप्रमाणित डिजिटल सिस्टम से जोड़ने पर पहले ही चिंताएं व्यक्त की जा रही थीं। अंतिम यह कि अभी कोविड वैक्सीन आयी नहीं है तो ‘न सूत न कपास, जुलाहे में लट्ठम-लट्ठा की तरह इस पर जमकर सियासत क्यों हो रही है?

तमिलनाडु, कर्नाटक व मध्य प्रदेश भी मुफ्त वैक्सीन के रथ पर सवार हो गये हैं। गौरतलब है कि बिहार चुनावों के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी करते हुए केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, जैसे ही बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होगी, तो बिहार में प्रत्येक व्यक्ति का मुफ्त टीकाकरण किया जायेगा। यह हमारे चुनाव घोषणापत्र में पहला वायदा है। इस बात की जब चौतरफा आलोचना हुई तो बीजेपी को मजबूरन सफाई देनी पड़ी कि सभी कार्यक्रमों की तरह केंद्र मामूली दाम पर राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध करायेगा। ‘यह राज्यों को तय करना होगा कि वह वैक्सीन मुफ्त देंगे या कीमत लेकर। स्वास्थ्य चूंकि राज्य का विषय है, इसलिए बिहार बीजेपी ने तय किया है कि वह वैक्सीन मुफ्त में देगी।

RELATED ARTICLES

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

आज गुरु होंगे अस्त, 30 दिन तक 3 राशियों के लिए होगा शुभ

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना सभी 12 राशियों पर गहरा असर डालता है। 14 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक गुरु सूर्य के...

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर होगी फूलों की वर्षा, तैयारी शुरू

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अमीनाबाद, मोतीनगर, अलीगंज व डालीगंज से भगवान की रथ यात्राएं...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...