back to top

यूपी के सभी कारागारों में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कैदियों का टीकाकरण शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी कारागारों में मंगलवार से कैदियों का दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। गृह विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक पहले चरण में मंगलवार को 60 साल से ज्यादा उम्र के बंदियों को टीका लगाया जा रहा है।

आज दोपहर तक विभिन्न जेलों से प्राप्त सूचना के अनुसार 20 जेलों केंद्रीय कारागार (नैनी) प्रयागराज, जिला जेल कौशांबी, जिला जेल बांदा, जिला जेल हमीरपुर, जिला जेल महोबा, केंद्रीय कारागार वाराणसी, जिला जेल बस्ती, जिला जेल लखनऊ, जिला जेल उन्नाव, जिला जेल सीतापुर, जिला जेल खीरी लखीमपुर, जिला जेल रायबरेली, जिला जेल बलरामपुर, जिला जेल सुल्तानपुर, जिला जेल वाराणसी, केंद्रीय कारागार आगरा, जिला कारागार आगरा, जिला कारागार मैनपुरी, जिला कारागार एटा, जिला कारागार कासगंज तथा उप कारागार देवबंद में कुल 1426 बंदियों को टीका लगाया जा चुका है।

टीकाकरण अभियान के तहत 23 तथा 24 मार्च को जेल में निरुद्घ बंदियों का टीकाकरण किया जाना है। बयान के मुताबिक कारागार विभाग द्वारा महामारी के दौरान कोविड-19 से बन्दियों के बचाव हेतु किए गए अनेक प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक प्रदेश के किसी भी जेल में संक्रमण से एक भी बन्दी की मृत्यु नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...