back to top

हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण 4 व 5 फरवरी को किये जाये पूरा : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आज भी प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इस काम को पूरी रफ़्तार से चलाते हुए अगली 4 व 5 फरवरी को बचे हुए हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण पूर्ण किया जाये। प्रदेश में हेल्थ वर्कर्स के कोविड वैक्सीनेशन काम को 5 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

प्रदेश में शुक्रवार को 85,000 हज़ार से ज़्यादा हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए गये। फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सिनेशन का काम 5 फरवरी से शुरू होगा। स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की दोनो डोज 25 मार्च तक लगाने का कार्य कर लिया जायेगा। इसके बाद 50 साल से ज़्यादा उम्र वाले व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का कार्य केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण के बाद कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सिनेशन किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी की जायें। उन्होंने कोविड के वैक्सीनेशन काम को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों एवं क्रम के अनुसार चलाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 2.95 लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किये जाने के बावजूद अभी भी हर स्तर पर पूरी सजगता बरतना ज़रूरी है। इसलिए लोगों को कोविड से बचाव के बारे में लगातार जागरूक किया जाये। जनता को मास्क के अनिवार्य रूप से उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जानकारी दी जाये। जागरूकता सृजन के लिए प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग जारी रखा जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मद्देनज़र प्रदेश में कोरोना का टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाये। कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस सिस्टम और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को प्रभावी रखा जाये। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...