back to top

लक्ष्य के करीब पहुंचा बच्चों का टीकाकरण: ब्रजेश पाठक

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। कोरोना के दौरान धीमी पड़ी टीकाकरण की चाल एक बार फिर तेज हो गयी। बच्चों का वैक्सीनेशन तो लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। अब तक 98.4 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान चलाकर छूटे बच्चों का टीकाकरण पूरा कराया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि अभियान चलाकर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। 56.24 लाख बच्चों को लगे सभी टीके डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 57 लाख 16 हजार 769 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया था। समय-समय पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया ताकि बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके। डॉक्टर, आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं ने लक्ष्य के तहत अब तक 56 लाख 24 हजार 535 बच्चों को सभी तरह के टीके लगाए गए। लगभग 98.4 प्रतिशत लक्षित बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण मुफ्त हो रहा है। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो, टिटनेस, टीबी, डिप्थीरिया, निमोनिया, जेई समेत दूसरी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आशा, एएनएम समेत दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में ईमानदारी से भूमिका अदा करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...