back to top

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के लोक आस्था, प्रकृति संरक्षण एवं हरियाली के प्रतीक पावन हरेला पर्व के शुभ अवसर पर उन्हें हरेला भेंट किया। शिष्टमंडल मे संयोजक दीवान सिंह अधिकारी जी, महासचिव श्री भरत सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव महेन्द्र गैलाकोटी, महिला शाखा अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव एवं हिमानी रावत शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने परमपिता परमेश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु एवं यशस्वी नेतृत्व की मंगलकामना करते हुए उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन, समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देने वाला उत्तराखंड की लोक परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव है। उत्तराखंड महापरिषद ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...