back to top

पौध वितरण का विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है उप्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एक ही स्थान पर सर्वाधिक संख्या में नि:शुल्क पौध वितरण का विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है। यह जानकारी राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने गुरूवार को दी। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में नौ अगस्त को वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत एक ही दिन में 22 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल कासगंज जिले में स्थित गंगा वन में पौध रोपित करेंगी। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह आठ बजे लखनऊ के जैतीखेड़ा वन ब्लाक में हरिशंकरी का रोपण कर वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत 22 करोड़ पौध रोपण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने कहा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रयागराज गंगायमुना तट पर स्थित परेड ग्राउण्ड में नि:शुल्क पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश द्वारा आठ घण्टे में एक ही स्थल पर सर्वाधिक संख्या में नि:शुल्क पौध वितरित किए जाने का विश्व रिकार्ड बनाया जा रहा है। इस उपलब्धि को गिनीज बुक आफॅ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करवाने की कार्यवाई की जा रही है।

वन मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती को अविस्मरणीय बनाने हेतु नौ अगस्त को गांधी जी की प्रिय वृक्ष प्रजातियों – आम, बरगद, नीम, साल, महुआ, कल्पवृक्ष, सहजन आदि का रोपण कर गांधी उपवन की स्थापना की जा रही है। गांधी उपवन में जन प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में अन्तिम पौधा नक्षत्र वृक्ष, मौलश्री रोपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशवासियों को वृक्षारोपण से जोडऩे हेतु प्रदेश के प्रत्एक जनपद में पंचवटी, हरिशंकरी, नवग्रह वाटिका एवं स्मृति वन के रूप में विशेष प्रकार के पौधे रोपित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...