back to top

उप्र में बाढ़ और वर्षाजनित हादसों में 19 की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में नदियों की बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में बाढ़ और वर्षाजनित हादसों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। बलिया में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई थी, वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान अमेठी में तीन, रायबरेली, सोनभद्र और मिर्जापुर में दो-दो तथा सहारनपुर, हमीरपुर, प्रतापगढ़, भदोही, फतेहपुर, बस्ती और अयोध्या में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। पिछले कई दिन से कछलाब्रिज (बदायूं) में कहर ढा रही यह नदी अब नरौरा (बुलंदशहर) के साथ-साथ बलिया में भी खतरे के निशान को पार कर गई है। फरुखाबाद और गाजीपुर में इसका जलस्तर लाल चिह्न के नजदीक पहुंच गया है। यमुना नदी प्रयाग घाट (मथुरा) में खतरे के निशान को पार कर गई है। मावी में इसका जलस्तर इस चिह्न के करीब आ चुका है। शारदा नदी पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि शारदा नगर में यह लाल चिह्न के नजदीक बनी हुई है। घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान को एक बार फिर पार कर गई है। वहीं, अयोध्या और तुर्तीपार में इसका जलस्तर इस निशान के नजदीक बना हुआ है।

 

बलिया से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। बैरिया थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव निवासी आशीष वर्मा (18) की बुधवार को बीएसटी बंधे के बाहर गांव के सामने बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। आशीष मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए बाढ़ का पानी पार करके खेत जा रहा था। इसी तरह फेफना थाना क्षेत्र के चेरुइयां बघड़ा के मठिया गांव के पास तमसा नदी की बाढ़ के पानी में डूबने से कमलेश कन्नौजिया (26) की मौत हो गई। इसके अलावा, बांसडीह कस्बे से सटे पकड़िया ताल में कल एक अज्ञात युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जिले में गंगा की बाढ़ के कारण बलिया शहर के निचले इलाकों में बने दो दर्जन से अधिक मकानों में पानी प्रवेश कर गया है। इस वजह से लोग अब छतों पर शरण लिए है। शहर से सटे विजईपुर, रामपुर महावल इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। बैरिया क्षेत्र में घाघरा के जलस्तर में वृद्घि के कारण अठगांवा गांव जलमग्न हो गया है। घुरी टोला, इब्राहिमाबाद और उपरवार के कई पुरवे रातोंरात बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों घरों में घाघरा के बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण लोगों को बीएसटी बंधे पर शरण लेनी पड़ी है। सठिया ढाला से लेकर घाघरा तट तक चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है।

 

प्रतापगढ़ से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिले के अंतु थाना क्षेत्र स्थित रैबी रजानीपुर बेहड़ा में बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से रामराज (54) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, भदोही जिले के कोइरौना स्थित सोनैचा गांव में एक मकान गिरने से अमरावती देवी (75) नामक वृद्ध महिला की दब कर मौत हो गई। हादसे में तीन साल की एक बच्ची सहित कुल चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच, आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के अनेक इलाकों में तथा पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि बहुत तेज बारिश नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...