back to top

उत्तर प्रदेश की सरकार खनन माफिया के लिए चलाई जा रही : प्रियंका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनापार बसवार गांव में कथित पुलिस उत्पीडऩ के शिकार लोगों के बीच रविवार को आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार खनन माफिया एवं दूसरे अन्य माफियाओं के लिए चलाई जा रही है। गत चार फरवरी को बसवार में बालू के अवैध खनन को लेकर इसमें कथित रूप से लिप्त निषाद समाज के लोगों के साथ पुलिस की मारपीट और उनकी नौका तोड़े जानी की घटना के बाद प्रियंका गांधी का यह दौरा हुआ है जो राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

बसवार गांव में यमुना तट पर लगी चौपाल में प्रियंका ने लोगों से कहा, यहां के लोगों ने मुझे बताया कि किस तरह से पहले पट्टे मिलते थे, आपका उन पर अधिकार होता था और आपको कुछ चीजों की छूट थी। यह छूट इसलिए थी क्योंकि उस समय की सरकार यह समझती थी कि नदियों, जंगल, पहाड़ के आसपास के रहने वाले लोग नदियों और जंगल को कभी हानि नहीं पहुंचाएंगे क्योंकि आपका जीवन उस पर निर्भर है। उन्होंने कहा, लेकिन बड़े बड़े उद्योग चलाने वाले लोगों, ठेकेदारों का जीवन नदी, जंगल आदि से नहीं जुड़ा होता और जब वे काम करते हैं तो वे व्यापार करते हैं। उन्हें नदी, जंगल आदि के नुकसान से कोई लेनादेना नहीं होता।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, आपका जीवन ही इसी काम पर निर्भर है और जब यह बात सरकार समझती है और आपके प्रति जागरूक होती है तो वह इसी के मुताबिक नीतियां, नियम और कानून बनाती है जिससे आपका भला हो और नदी का भी भला हो। उन्होंने कहा, लेकिन प्रदेश की सरकार आपके के लिए नहीं चल रही है। यह खनन माफिया के लिए चलाई जा रही है। यह अन्य माफियाओं के लिए भी चलाई जा रही है। आपने किसानों के आंदोलन के बारे में सुना होगा। वह इसीलिए चल रहा है क्योंकि उनके मामलों को भी सरकार समझ नहीं रही है या पूरी तरह से समझ भी रही है लेकिन मदद नहीं करना चाहती।

कांग्रेस नेता ने कहा, इसी तरह से जो कानून नदियों पर लागू है, वह आपकी और नदियों की भलाई के लिए नहीं है। ये कानून इसलिए लागू किए जा रहे हैं जिससे बड़े लोग अपना कारोबार कर सकें, नदी से कमाई कर सकें। पुलिस उत्पीडऩ की शिकार महिलाओं से बातचीत के बाद प्रियंका ने कहा, मैं आपकी तरह महिला हूं और मैं आपकी पीड़ा समझ सकती हूं। अगर आपको यहां मारा पीटा गया है तो शासन, प्रशासन और पुलिस को शर्म आनी चाहिए। हम इस मुद्दे को उठाएंगे और पूरी तरह से आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, आपकी बिरादरी (निषाद) ने इस सरकार की बहुत मदद की है और आपके वोट से यह सरकार आई है। जब नेता यह भूल जाता है कि उसे सत्ता किसने दी है तो वह भटकने लगता है। न्यायपालिका में मदद की आपकी मांग पर मैं (कपिल) सिब्बल साहब, सलमान (खुर्शीद) साहब और (अभिषेक मनु) सिंघवी साहब से बात करूंगी। वे आपकी मदद करेंगे और हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यहां आपकी मदद करेंगे। प्रियंका ने कहा, अगर हमारी सरकार यहां आएगी तो हम आपके पट्टे के अधिकार दिलाएंगे।

चौपाल के बाद कांग्रेस महासचिव ने कार्यक्रम स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घटनास्थल का पैदल दौरा किया और टूटी हुई नावों का निरीक्षण कर प्रभावित नाविकों से बातचीत की और उनका दुख दर्द बांटा। प्रियंका गांधी के इस दौरे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, देवेंद्र निषाद, मकसूद खान, मुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...