back to top

आतंकियों को हथियार पहुंचाने में ड्रोन का हुआ इस्तेमाल, एलओसी पर बढ़ी सतर्कता

श्रीनगर। पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई द्वारा जम्मू-कश्मीर में एक ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने के बाद घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेना का मानना है कि आतंकवादियों के लिए हथियार गिराने में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कश्मीर में सामरिक रूप से स्थित 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर इन कमांड लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने कहा कि पीर पंजाल (जम्मू क्षेत्र) में एक घटना के बाद हमने एलओसी पर कोई भी उड़ने वाली वस्तु दिखने पर नजर रखने के लिए सभी इकाइयों को सतर्क कर दिया है।

आतंकवादी को हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी का सामना करना पढ़ रहा

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में छिपे आतंकवादी हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी का सामना कर रहे हैं और वे सीमा पार से कुछ मदद के लिए बेचैन हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जून में जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल और सात ग्रेनेड थे।

चीन में निर्मित उस ड्रोन का वजन लगभग 17.5 किलोग्राम था और उसमें 5.5 किलोग्राम वजन के हथियार थे। उसमें अमेरिका निर्मित एम4 अर्ध-स्वचालित कार्बाइन और सात चीनी ग्रेनेड शामिल थे। ड्रोन से चार बैटरी, एक रेडियो सिग्नल रिसीवर और दो ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) भी बरामद किए गए थे।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में एक ‘नया आयाम’ है

जनरल राजू के अनुसार, यह दशकों के पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में एक ‘नया आयाम’ है। उन्होंने कहा, सीमा (एलओसी) के पार से आने वाली किसी भी उड़ने वाली वस्तु पर नजर रखने तथा उसे नीचे गिराने के लिए के लिए अग्रिम इकाइयां को निर्देश दिए गए हैं। छोटे ड्रोन का पता लगाना मुश्किल होता है। इसलिए अतिरिक्त सतर्कता की खातिर मानव जांच के साथ ही उच्च तकनीक वाले सभी उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।

नियंत्रण रेखा के आसपास आम नागरिकों की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि हथियारों की खेप लेने के लिए आतंकवादी खुद को खानाबदोश या गड़ेरिए का भेष धारण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने एलओसी के पास हाल के दिनों में फेंके गए हथियार और गोला-बारूद देखे हैं।

सीमा पार के लोग घुसपैठ की कोशिश कर रहे

यह स्पष्ट संकेत है कि सीमा पार के लोग घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं और वे हथियार रख कर सीमा पार अपने ठिकानों पर लौट जाते हैं। इसका कारण घुसपैठ रोधी मजबूत ग्रिड हो सकता है। यह पूछे जाने पर क्या भारत और चीन के बीच लद्दाख सेक्टर में तनाव बढ़ने के मद्देनजर पाकिस्तान एलओसी पर अपने सैनिक एकत्र कर रहा है, जनरल राजू ने कहा, हमने अब तक इस तरह का कोई प्रयास नहीं देखा है, लेकिन मैं आश्वस्त कर दूं कि हम किसी भी स्थिति के लिए तथा करारा जवाब तैयार देने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...