back to top

US Election Final Result 2024 : ट्रंप ने एरिजोना में भी लहराया परचम, जीते सभी सातों राज्य

वाशिंगटन। US Election Final Result 2024 : ट्रंप ने एरिजोना में भी लहराया परचम, जीते सभी सातों राज्य अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एरिजोना राज्य में भी विजयी परचम लहराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सात प्रमुख राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है। इस चुनाव में सात प्रमुख राज्य एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया थे।

एरिजोना में जीत के साथ ट्रंप के इलेक्टोरल वोट की संख्या 312 पहुंच गई है जबकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 226 वोट मिले हैं। एरिजोना में 11 इलेक्टोरल वोट हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है और वह प्रतिनिधि सभा में बहुमत बरकरार रखने के लिए तैयार है। अभी, पार्टी के पास सीनेट में 52 सीट हैं जबकि डेमोक्रेट के पास 47 सीट हैं।

प्रतिनिध सभा में रिपब्लिकन अभी तक डेमोक्रेट की 209 सीटों के मुकाबले 216 सीट हासिल कर चुके हैं। बहुमत का आंकड़ा 218 है। रिपब्लिकन को विश्वास है कि उन्हें बहुमत के लिए आवश्यक सीट मिल जाएंगी। साल 2020 में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन 1996 में बिल क्लिंटन के बाद एरिजोना से जीत दर्ज करने वाले पहले डेमोक्रेट बने थे।

ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान सीमा सुरक्षा, आव्रजन और अवैध शरणार्थियों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के मुद्दों पर बात की थी। ट्रंप ने अवैध शरणार्थियों को वापस उनके देश भेजने का संकल्प लिया था। एरिजोना छठा राज्य है जिसे ट्रंप ने बाइडन से छीन लिया है जहां उन्हें 2020 में जीत मिली थी। इसके अलावा ट्रंप ने इस साल जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, पेन्सिलवेनिया और विस्कॉन्सिन में भी जीत हासिल की है जो पहले बाइडन ने जीते थे। ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलाइना में भी जीत दर्ज की है। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...