इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा
लखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की घोषणा की। यह खास कोर्स सेलिब्रिटी मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को तैयार करने के लिए बनाया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी के संस्थापक सोनू त्यागी ने बताया कि यह 3 महीने का इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा, ताकि छात्र और कामकाजी प्रोफेशनल्स आसानी से इसमें भाग ले सकें। इस कोर्स में प्रैक्टिकल सीखने और रियल-लाइफ अनुभव पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिससे प्रतिभागी सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, ब्रांड डील्स और इंडस्ट्री के कामकाज को समझ सकें। एडमिशन पूरे मई महीने तक खुले रहेंगे और क्लासेस जून से शुरू होंगी।
उन्होंने बताया कि इस शॉर्ट-टर्म कोर्स के अलावा, अकादमी ने 1 साल का पीजी डिप्लोमा इन सेलिब्रिटी मैनेजमेंट शुरू करने की भी घोषणा की है, जो आगे चलकर इस क्षेत्र में लंबा करियर बनाने वालों के लिए फायदेमंद होगा।
यह सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र असली काम को समझ सकें। इसमें सेलिब्रिटी कोआॅर्डिनेशन, टैलेंट मैनेजमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट, पब्लिक रिलेशंस, इवेंट मैनेजमेंट, डिजिटल प्रेजेंस और क्राइसिस मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस पर जोर दिया गया है। छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वे इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों को समझ सकें। इसके साथ ही, प्रतिभागियों को सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के असली कामकाज (वर्कफ्लो) को समझने का मौका मिलेगा—जैसे टैलेंट को मैनेज करना, ब्रांड्स के साथ काम करना और कैंपेन चलाना।





