back to top

अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में किया बदलाव

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में बदलाव करते हुए अब इसे उच्चतम स्तर चार से स्तर तीन कर दिया है। स्तर चार का अर्थ है बिल्कुल यात्रा नहीं करना और स्तर तीन में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है। अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए भी यात्रा परामर्श में सुधार कर इसे स्तर चार से स्तर तीन किया है। क्षेत्र में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान के यात्रा परामर्श में सुधार किया।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत के लिए स्तर तीन यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, यदि आप एफडीए द्वारा अधिकृत कोविड-19 रोधी टीकों की पूरी खुराक ले चुके हैं तो आपके संक्रमित होने और आप में गंभीर लक्षण दिखने का जोखिम कम हो सकता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी के विशिष्ट सुझावों की समीक्षा करें। कोविड-19 के चलते भारत की यात्रा पर पुनर्विचार करें। अपराध और आतंकवाद के कारण सावधानी बरतें।

सीडीसी ने हालांकि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए स्तर दो का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया था, लेकिन देश में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने स्तर तीन का परामर्श बरकरार रखा है। मंत्रालय ने कहा, आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कोविड-19 के कारण पाकिस्तान को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...