back to top

उप्र: जिला पंचायत अध्यक्षों और सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों और सदस्यों को सोमवार को जिलों में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्षों को जिलाधिकारियों ने शपथ दिलाई। गौरतलब है कि तीन जुलाई को राज्य निर्वाचन आयोग ने 53 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव परिणाम घोषित किये थे वहीं, इससे पहले 29 जून को 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।

 

सूत्रों के अनुसार, तीन जुलाई को मतदान के बाद एटा, संत कबीर नगर, आजमगढ़ और बलिया में समाजवादी पार्टी, बागपत में राष्ट्रीय लोकदल, जौनपुर में निर्दलीय और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की उम्मीदवार को जीत मिली। इनके अलावा, शेष सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीतीं। इसके पहले 29 जून को 22 जिलों में जो जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, उनमें से 21 उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीते जबकि सिर्फ इटावा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सोमवार को जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। बदायूं में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच तकरार देखने को मिली जब दोनों दलों के सदस्यों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में शपथ ली।

 

बदायूं से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, पहला शपथ ग्रहण समारोह निजी बैंक्वेट लॉन कृष्णा पैलेस में हुआ जिसमें भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भाजपा सदस्यों के साथ शपथ ली। दूसरा समारोह जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुआ जिसमें सपा के सदस्यों ने शपथ ली। बदायूं में शपथ ग्रहण समारोह के स्थल को लेकर समाजवादी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में समारोह में जाने से मना कर दिया और आंबेडकर पार्क में स्थित आंबेडकर की प्रतिमा के निकट विरोध-प्रदर्शन किया।

 

यादव ने आरोप लगाया कि समारोह निजी स्थान पर हो रहा है और यह भाजपा का व्यक्तिगत कार्यक्रम है, इसलिए वहां शपथ ग्रहण नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में ही होना चाहिए।  एटा जनपद मुख्यालय स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में सोमवार सुबह नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव व सदन के सभी सदस्यों को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को नवोदय विद्यालय गौरीगंज मे आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ जिला पंचायत के 36 सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...