back to top

परम्परागत उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विदेश गई यूपी की टीम : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और परंपरागत उद्यमों को प्रगति पथ पर लाने के लिए हमने जापान, थाईलैंड, सिंगापुर आदि देशों में उनके यहां चल रहे कार्यक्रमों का अध्ययन करने के लिए टीम भेजी और उनसे जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1947 से 1950 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय से अधिक थी। यानी उत्तर प्रदेश देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक समृद्ध था और प्रदेश के नागरिक खुशहाल थे।उन्होंने एक अभिनव दृष्टि प्रस्तुत करने के लिए विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव को धन्यवाद दिया।

कहा कि यह अप्रोच हम हर क्षेत्र में प्रयोग कर सकते हैं।‘कौशल सतरंग’ योजना, प्रदेश की युवा ऊर्जा को स्वावलंबन व प्रदेश के विकास के साथ जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक अवसर मिलता है, लेकिन अवसर के पहले चुनौती होती है। चुनौती को अवसर में बदलने की कला जिसे आ जाए, वह सफल होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद देश में 11 करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आए इस अभिनव बदलाव के कारण आज पूर्वी उप्र में इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में 90-95 प्रतिशत तथा बीमारी में 70-75 प्रतिशत की कमी आई है। माटी कला बोर्ड से जुड़े कारीगरों के कारण अयोध्या में ही हमें 5,51,000 दीपक उपलब्ध हुए। पहली बार दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 51,000 दीप जलाने के लिए पूरे प्रदेश से दीपक एकत्रित करने पड़े थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के दीपोत्सव कार्यक्रम में 5,51,000 दीप जलाए जाने का निर्णय हुआ तो हमने तय किया कि सारे दीपक अयोध्या व आस-पास के जनपदों में ही बनाए जाएंगे।इलेक्ट्रिक चाक के माध्यम से कारीगरों की क्षमता में कई गुना वृद्धि हो जाएगी। इससे मिट्टी के बर्तनों के दाम भी कम होंगे, प्लास्टिक का एक नया विकल्प समाज के सामने आएगा और पर्यावरण का भी बचाव होगा।

‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना से मुजफ्फरनगर की नई पहचान बनाई गई। वहां पैदा होने वाले गन्ने से आज 118 किस्म का गुड़ बनाया जा रहा है। वहां से गुड़ बाहर निर्यात भी किया जाता है। इस योजना ने एक वर्ष में ही 5 लाख युवाओं को रोजगार और वित्तीय समावेशन के साथ जोड़ने का कार्य किया है। इस योजना से हमें उत्तम परिणाम मिले और उत्तर प्रदेश का निर्यात भी बढ़ा।

उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक निर्यात करने वाला राज्य बन सकता है। ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना ने हमें उस दिशा में एक विशेष पहचान दिलाई है।हमने परंपरागत उद्यम की मैपिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था बनाई और बजट में इसके लिए धनराशि की व्यवस्था की। इस क्षेत्र के उद्यमियों व कारीगरों की समस्याओं को समझा और उनका निस्तारण किया एवं उनका समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...