back to top

कोविड के खिलाफ उप्र की तैयारियां नाकाफी, मुख्यमंत्री जवाबदेही से बच रहे : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के खिलाफ तैयारियां नाकाफी है और मुख्यमंत्री इसे सदी का सबसे कमजोर वायरस जैसे बचकाना बयान देकर जवाबदेही से बच रहे हैं। प्रियंका कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार अक्सर आलोचना करती रही हैं और उनका आरोप है कि सरकार कोरोना वायरस महामारी से निपटने के बजाय प्रचार में लगी हुई है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, सीएम साहब और उनके अधिकारियों ने बार-बार पर्याप्त बेड होने और कोरोना वायरस से लड़ाई में सब कुछ सही होने का दावा किया है लेकिन इन खबरों में लखनऊ का हाल देखकर ही समझ जाएंगे कि यूपी सरकार की नाकाफी तैयारियों, लचर व्यवस्था और कमजोरियों पर पर्दा डालने की नीति ने आज बुरा हाल कर दिया है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, मरीज परेशान हैं, स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं लेकिन सरकार के मुखिया सदी का सबसे कमजोर वायरसै जैसे बचकाना बयान देकर जवाबदेही से मुंह फेरे हुए हैं। उन्होंने मीडिया में आई कुछ खबरों को भी टैग किया है जिनमें कहा गया है कि लखनऊ में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी टैग किया है जिसमें बरेली के एक अस्पताल के कोरोना वार्ड में छत से बारिश का पानी गिर रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, बरेली कोविड अस्पताल का हाल देखिए। कोविड वार्ड में झरना फूट पड़ा है। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने एक ऑनलाइन योग कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा था कि किसी को भी कोरोना वायरस से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा था, यह सदी का सबसे कमजोर वायरस है, लेकिन इसका प्रसार बहुत तेज है। आपको इसके संक्रमण से खुद को बचाना होगा, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों को, जो पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण उत्तर प्रदेश में 24 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,108 हो गई है वहीं संक्रमित लोगों की कुल संख्या 47,036 तक पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...