back to top

रात में अकेली महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाएगी उप्र पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात दफ्तर या काम से लौटने वाली महिलाओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य पुलिस ने ली है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है और कल मंगलवार से इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसे मद्देनज़र रखते हुए महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने कार्ययोजना बनाई है। पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने सोमवार को भाषा को बताया कि महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 की पीआरवी पर अब महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात होगी।

रात 10 बजे से सुबह छह बजे के मध्य यदि कोई महिला सड़क पर अकेली है और 112 पर कॉल कर सुरक्षा मांगती है तो पुलिस की पीआरवी यथासंभव एस्कार्ट करते हुए उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि जिलों में नियुक्त महिला कर्मियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण प्रदान कर महिला पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर नियुक्त किया जाएगा।

जो सामान्य गश्त एवं आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करेगी। डीजीपी सिंह ने बताया कि महिलाओं की बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है। 112 नंबर पर काल कर अकेली महिलाएं पुलिस को बुला सकती है । पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करें।

उन्होंने एक बात और साफ की अगर महिलाएं समूह में हैं तो उन्हें घर छोडऩे का काम पुलिस की पीआरवी नहीं करेगी। यदि किसी महिला या लड़की को रात में या किसी भी समय घर या ऑफिस जाते समय डर लग रहा है और वह 112 नंबर पर फोन कर सहायता मांगती है तो उसे एस्कोर्ट किया जाए। यानी महिला स्कूटी से हो, अपनी गाड़ी या फिर कैब से हो तो पुलिस की गाड़ी उसके साथ घर तक जाएगी। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...