back to top

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियां
लखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर लखनऊ में यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 सिनेमा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद को समर्पित होगा, जिसमें देश-विदेश के फिल्मकार, निर्देशक, कलाकार, निमार्ता और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्म जैसी श्रेणियों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम के दौरान फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, नेटवर्किंग सत्र और फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजन किए जाएंगे। इस वर्ष कॉन्क्लेव में फिल्म और टीवी जगत की कई चर्चित हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें अभिनेता राजेश जैस, अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, अभिनेता प्रमोद पाठक, अभिनेत्री मीनाक्षी दीक्षित, अभिनेता जाकिर हुसैन सहित अन्य हस्तियां शामिल होंगी। कॉन्क्लेव के बारे में जानकारी देते हुए रमेश मिश्रा अध्यक्ष फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया आगे बताया कि यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का मुख्य उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना है। यह मंच देश और दुनिया के फिल्मकारों, कलाकारों और रचनात्मक व्यक्तित्वों को एक साथ लाकर सार्थक चर्चा और सहयोग के नए अवसर पैदा करेगा। फिल्म निर्देशक एवं फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के संस्थापक-अध्यक्ष दुर्गेश पाठक ने बताया कि यह कॉन्क्लेव उभरते हुए फिल्मकारों और युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि यह मंच उत्तर प्रदेश में फिल्म और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा और राज्य को फिल्म, कला और रचनात्मक उद्योगों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...