back to top

यूपी : धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा के पद सृजित किए गए

लखनऊ। अयोध्या में राम जन्मभूमि, मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)-सुरक्षा के पद सृजित किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा के लिए अब पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा के पद सृजित किए गए हैं। ये अधिकारी इन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।’

उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी अनिल राय, प्रदीप सिंह चंदेल और रत्नेशवर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मथुरा, कैलाश चंद्र पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा और राम मोहन शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा मथुरा के पद पर तैनात किया गया है।

अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक-सुरक्षा, अयोध्या के पद पर तैनात किया गया है। राज्य में तीनों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए अब पुलिस उपाधीक्षक जिम्मेदार होंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...