back to top

24 से 26 जनवरी तक होगा यूपी दिवस का भव्य आयोजन

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) डा नवनीत सहगल ने शुक्रवार को कहा कि 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों में टूलकिट, लोन अप्रूवल लेटर, पुरस्कार का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

सहगल ने कहा कि इस दौरान यहां अवध शिल्पग्राम में विभिन्न विभागों के तरफ 250 स्टाल लगाये जायेंगे। इसमें एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) के 75 स्टाल शामिल होंगे। इसके साथ ही इस मौके पर पूरे प्रदेश में किसान कल्याण मिशन, महिला शक्ति, मिशन रोजगार पर आधारित कार्यक्रम होंगे। उन्होंने आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य भर में पूरी तरह एकरूपता के साथ यूपी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। इससे संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जायें।

अपर मुख्य सचिव यहां खादी भवन में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर लखनऊ और नोएडा में होने वाले कार्यक्रम हेतु गठित आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवध शिल्प ग्राम में 24 से 26 तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जा चुकी है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित किये गये हैं। पहले दिन ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों में टूलकिट्स, लोन अप्रूवल लेटर का वितरण होगा, जबकि दूसरे दिन 25 जनवरी को सेमिनार का आयोजन और अंतिम दिन 26 पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बिजली से चलने वाले चाक, दोना पत्तल मशीन, सोलर चर्खे और खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही खादी वस्त्रों पर आधारित भव्य फैशन-शो का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त एक ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट और लोन वितरण होगा।

सहगल ने कहा कि कई प्रकार के एमओयू होंगे और एप भी लांच किये जायेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा चिकित्सा सहायता का चेक और युवा कल्याण विभाग द्वारा यूथ एवार्ड दिये जायेंगे। समाज कल्याण के तहत बच्चों को छात्र-वृत्ति स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। इसी प्रकार कृषि, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, पुलिस सहित अन्य विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव ने नोएडा शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की वर्चुअल समीक्षा करते हुए कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथारिटी अपने एक साल की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्में तैयार करायें और समारोह में इसका प्रसारण सुनिश्चित करें। इसके तीनों प्राधिकरणों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही एग्रीकल्चर एक्जीविशन लगाई जायेगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...