back to top

यूपी दर्शन उत्सव का हुआ शानदार आगाज

सदा बहार नगमों में सुरों का संगम, ऐमन जावेद फारूकी एंड ग्रुप ने बांधा समां

लखनऊ। यूपी दर्शन उत्सव का शानदार आगाज पूरे विधि विधान के अनुसार मंत्र उच्चारण हवन, आरती, के द्वारा एकादशी पर्व के अवसर पर मुख्य यजमान प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा जीन्क पार्क द्वारा लखनऊ दर्शन पार्क गोमती नगर में 20 नवंबर 2025 तक यह आयोजन किया जा रहा है।
एक नवंबर रविवार शाम रेट्रो संगीत की मधुर लहरें गूंज उठीं, जब सुप्रसिद्ध गायिका ऐमन जावेद फारूकी एंड ग्रुप ने मंच संभाला। कार्यक्रम की शुरूआत ऐमन जावेद फारूकी ने वंदे मातरम से देश को नमन करते हुए की । हाल कैसा है जनाब का, अपलम चपलम, एक से बढ़कर एक नगमों की बहार में अवध की शाम सुरों में घुलने लगी सुरों के जादू से शाम में चार चांद लगा दिए हो जैसे..
सुप्रसिद्ध गायक जूनियर शब्बीर कुमार ने यम्मा यम्मा ये खूबसूरत समा से सुरों का जादू बिखेरा वही नीतू श्रीवास्तव ने रुला के गया सपना मेरा , साजिद अब्बासी ने तू मोरनी जंगल की और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका अमन जावेद फारूकी ने दिल को छू लेने वाले गीत अजीब दस्ता है ये से की जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ऐमन जावेद फारूकी और अमन जावेद फारूकी द्वारा प्रस्तुत गीत “मेरे महबूब में क्या नहीं” की अद्भुत प्रस्तुति, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। कार्यक्रम का संचालन ऊजार्वान अंदाज में एंकर अथर्व तिवारी ने किया। प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद सिंह ने एस जे क्रिएशन की डायरेक्टर समाज सेविका सहर जावेद फारूकी और सभी आमंत्रित कलाकारों का सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की सभी कलाकारों को संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...