back to top

आजम से मिलने जेल पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, नहीं हुई मुलाकात

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर पहुंचे, मगर मुलाकात नहीं हो सकी।

कांग्रेस की सीतापुर जिला इकाई के अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने पहुंचे मगर मुलाकात नहीं हो सकी। राय ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा, कि जेल प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में हमारी मुलाकात नहीं करा रहा है। हम आजम खां से मिलकर उनका हाल और दु:ख दर्द साझा करना चाहते हैं। सरकार को इतना डर क्यों है, आखिर ऐसी कौन सी सच्चाई है जिसे सरकार और प्रशासन छिपा रहा है।

उन्होंने कहा, कि हम आजम खां के लिए फल की टोकरी लेकर आए थे। प्रशासन ने ले ली है, मगर पता नहीं हमारे प्यार के फल प्रशासन आजम खां तक भेजवाएगा या नहीं। इस सवाल पर कि जेल प्रशासन ने दावा किया है कि खुद आजम खां ने उनसे मिलने से मना किया है, राय ने कहा, वह प्रमाण दें कि उन्होंने (खां) इस बारे में लिखकर दिया है। वह बंदी हैं, उनसे जैसा चाहें बोलवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आजम खां और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुश्किल वक्त में खां के साथ खड़ी है। खां के साथ अपने रिश्तों के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने कहा कि वह जिस भी काम के लिए खां के पास गये, उन्होंने कभी इनकार नहीं किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राय के आजम खां से मुलाकात के लिए सीतापुर जेल जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कि जब आजम खां साहब को फंसाया जा रहा था तब कांग्रेस के नेता कहां थे। कांग्रेस के नेता भी उन्हें फंसाने में लगे थे।

जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने कहा कि जेल नियमावली के अनुसार एक कैदी 15 दिनों में दो बार आगंतुकों से मिल सकता है। उन्होंने कहा कि यह इस पर निर्भर करता है कि कैदी उस व्यक्ति से मिलना चाहता है या नहीं। उन्होंने कहा कि बुधवार को आजम खां के बेटे अदीब ने उनसे मुलाकात की थी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, अजय राय आजम खां के प्रति सहानुभूति जाहिर करने के लिए उनसे मिलने सीतापुर जेल गये थे। रामपुर अदालत द्वारा हाल ही में दोषी ठहराए जाने के बाद आजम खां को सीतापुर जिला जेल में और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जिला जेल भेजा गया है। उनकी पत्नी तजीन फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं।

रामपुर की अदालत ने गत 19 अक्टूबर को वर्ष 2019 के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पूर्व मंत्री एवं सांसद खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...