back to top

अयोध्या में आज होगी यूपी कैबिनेट की बैठक


-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 बजे अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में करेंगे मंत्रिमंडल की बैठक

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 नवम्बर को अयोध्या में लगभग 4 घंटे के लिए भ्रमण पर आ रहे है। मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे रामकथा पार्क पर आयेंगे तत्पश्चात पूरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे। अगले चरण में श्रीराम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्रीराम लला विराजमान मंदिर में पूजा आदि करेंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मंत्रिमंडल परिषद की बैठक करेंगे और उनका एक घंटे का आरक्षित कार्यक्रम रखा गया है।

यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल, निजी सचिव से प्राप्त सूचना के आधार पर दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है साथ ही साथ मंत्रिगणों को भी विशिष्ट सुरक्षा प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि यूपी के इतिहास में योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री होंगे जो प्रदेश की राजधानी के बाहर कैबिनेट की बैठक करते रहे है। वर्ष 2019 में अर्धकुम्भ मेला प्रयागराज में भी मंत्रिपरिषद की बैठक की गयी थी तथा सभी मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने संगम में स्नान भी किया था। उसी की कड़ी में अयोध्या में भगवान रामलला की जन्मस्थली पर मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 की प्रदेश की राजधानी मुख्यालय से बाहर पहली कैबिनेट बैठक की जा रही है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री आ रहे है और मुख्यमंत्री की मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रीगणों के अतिरिक्त सम्बंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव भाग लेते है तथा इस बैठक के संयोजक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव होते है। इस बैठक में हमारे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक तथा सूचना निदेशक भी आ रहे है।

मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर सहित वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा मुख्यमंत्री को 9 नवम्बर को प्रस्तावित बैठक, भ्रमण स्थल का निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी और सम्बंधित तैयारियां प्रत्येक दशा में सायं 7 बजे तक पूरा करने के निर्देश दिये गये है।

भ्रमण के समय अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त महेन्द्र कुमार सिंह, आरएम संदीप कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेÑट अरविन्द द्विवेदी, उपसूचना निदेशक डा. मुरलीधर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिकारियों एवं सूचना निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशो के क्रम में उपनिदेशक सूचना अयोध्या धाम एवं प्रभारी मीडिया सेन्टर लखनऊ डा. मुरलीधर सिंह ने बताया है कि कैबिनेट बैठक की फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी सूचना विभाग की मुख्यमंत्री की टीम तथा एएनआई की निर्धारित टीम द्वारा किया जाता है कैबिनेट बैठक की सम्बंधी जानकारी मीडिया के प्रतिनिधियों को कैबिनेट बैठक समाप्ति होने के आधा घंटा अन्तराल पर मीडिया कर्मियों को प्रेस ब्रीफिंग की जाती है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रेसवार्ता कार्यक्रम नही है, परन्तु कैबिनेट बैठक के बाद प्रेसवार्ता, ब्रीफिंग कार्यक्रम के बिन्दुओं को ध्यान में रखकर प्रेस ब्रीफिंग कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क में निर्धारित किया गया है इसलिए हमारे मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि रामकथा पार्क में 12:30 बजे तक परिचय पत्र, मान्यता कार्ड को साथ लेकर पहुंचने के लिए कार्यवाही करें। इसमें उनके सूचना विभाग के अलावा पुलिस मजिस्टेÑट और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मदद करेंगे।

RELATED ARTICLES

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...