back to top

यूपी बना भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज राज्य ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के रू प में भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बना है। यूपी देश के विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। राज्य ने ईज आॅफ डुइंग बिजनेस में एक लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में निवेश की सम्भावनाओें को साकार करने के लिए कानून-व्यवस्था की स्थापना के साथ ही, सुरक्षा का वातावरण बनाया गया है। इसके परिणामस्वरूप विगत 6 वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को इण्डियन स्टील एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘इन्फ्राबिल्ड समिट-2023’ के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने इण्डियन स्टील एसोसिएशन तथा डेलॉयट इण्डिया द्वारा बनायी गई नॉलेज रिपोर्ट ‘अनलॉकिंग स्टील पोटेंशियल इन इण्डियन बिल्डिंग एण्ड कन्सट्रक्शन इण्डस्ट्री’ को जारी किया। ज्ञातव्य है कि शुभारम्भ सत्र की थीम ‘ट्रांसफार्मिंग कंसट्रक्शन एंड इन्फ्रा लैंडस्केप-एक्सीलेरेटिंग ग्रोथ इन उत्तर प्रदेश एंड उत्तराखंड’ थी।

मुख्यमंत्री ने देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म निवेश मित्र प्रदेश में है। राज्य सरकार ने 25 सेक्टोरल पॉलिसीज बनाई है। प्रदेश सरकार के साथ होने वाले किसी भी एमओयू की निगरानी के लिए निवेश सारथी पोर्टल कार्य कर रहा है। किसी भी निवेशक द्वारा किए गए निवेश के लिए शासन से मिलने वाले इन्सेन्टिव के लिए भी प्रदेश सरकार ने आॅनलाइन व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश आज इन सभी कार्यक्रमों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 वर्तमान या प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे हैं। इससे उत्तर प्रदेश की पहचान एक्सप्रेस-वे स्टेट के रूप में हो रही है। सभी एक्सप्रेस-वे निर्धारित समय सीमा में बनाए गए हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रारम्भ होने के कुछ ही समय बाद सदी की सबसे बड़ी महामारी आई थी। इसके बावजूद समय से राजधानी लखनऊ को राज्य के पूर्वी अंचल से जोड़ने के लिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अब लखनऊ से पटना की यात्रा 5 घंटे में पूरी की जा सकती है। एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली से पटना 9 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बुन्देलखंड क्षेत्र उत्तर प्रदेश का आर्थिक रूप से सबसे विपन्न क्षेत्र माना जाता था। यह बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जुड़ चुका है। आज दिल्ली से चित्रकूट की यात्रा 5 घंटे में पूरी की जा सकती है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे बुन्देलखंड के सभी जनपदों को आपस में जोड़ता है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे प्रदेश में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है।

नेपाल से जुड़ी हुई प्रदेश की 570 किलोमीटर की सीमा के साथ ही, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड तथा दिल्ली से जुड़ी कनेक्टिविटी को फोरलेन में बदलने का कार्य किया गया है। प्रदेश में भारतीय रेल का सबसे बड़ा नेटवर्क है। ईस्टर्न तथा वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से गुजरते हैं। इसने उत्तर प्रदेश में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाया है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन उत्तर प्रदेश के दादरी में है। यहां पर मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब के निर्माण तथा बोडाकी में मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब की स्थापना का कार्य भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ चुका है। देश का पहला इन्लैण्ड वॉटर-वे वाराणसी से हल्दिया के मध्य प्रारम्भ हो चुका है।

वाराणसी में मल्टी मोडल टर्मिनल की स्थापना की कार्रवाई भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है। वर्ष 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में मात्र दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे। वर्तमान में प्रदेश में 9 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं। इनमें तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में 10 नए एयरपोर्ट क्रियाशील कर दिए जाएंगे। प्रदेश में हाउसिंग के क्षेत्र में भी अनेक सम्भावनाओं को आगे बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इण्डियन स्टील एसोसिएशन प्रदेश की संभावनाओं आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इस क्षेत्र में अनेक निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य किया है। इनमें भूषण स्टील, गैलेंट स्टील, रिमझिम स्टील तथा अंकुर उद्योग सहित अनेक नए निवेशक उत्तर प्रदेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश के श्रम बाजार तथा उपभोक्ता बाजार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी उद्यमियों का सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर इण्डियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप ओमेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का संकल्प लिया है। निर्माण उद्योग के लिए स्टील मुख्य भूमिका निभाता है। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था है। यहां स्टील उपयोगकर्ता तथा स्टील उत्पादनकर्ताओ की दृष्टि से स्टील उद्योग के लिए अनेक सम्भावनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...