back to top

यूपी विधानसभा की बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को दिवंगत मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और कोविड19 महामारी से निपटते हुए जीवन बलिदान करने वाले कोरोना योद्धाओंओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम पुकारा। योगी ने मंत्री रहीं कमल रानी वरूण एवं चेतन चौहान के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दु:खी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। योगी ने विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही और पारसनाथ यादव के निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य रहे और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों और कोविड19 महामारी के दौरान देश और प्रदेश की जनता की जान बचाने के दौरान बीमारी से मरने वाले कोरोना योद्धाओंओं को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सपा के शैलेन्द्र यादव, बसपा के लालजी वर्मा और कांग्रेस की आराधना मिश्रा सहित अन्य सभी दलों के नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने सदस्यों की संवेदनाओं से खुद को संबद्घ किया और अपनी ओर से दिवंगत मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और जीवन का बलिदान देने वाले कोरोना योद्धाओंओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिवंगत आत्माओं की मुक्ति, मोक्ष एवं शांति के लिए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। फिर अध्यक्ष ने सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...