back to top

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मंगलवार से उप्र में मिलेगा मुफ्त राशन

लखनऊ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उत्तर प्रदेश में मंगलवार से सभी कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। अपर आयुक्त (खाद्य) अनिल कुमार दुबे ने सोमवार को बताया, भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नवम्बर, 2020 तक यह योजना चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इसके अनुसार सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं तथा दो किलो चावल सरकारी उचित दर की दुकान पर नि:शुल्क दिया जाएगा। दुबे ने बताया कि राशन का वितरण दो चरणों में किया जा रहा है।

पहले चरण में माह की पांच तारीख से 14 तारीख तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चिन्हित पात्र लाभार्थियों को दो रुपए प्रति किलो गेहूं तथा तीन रुपए प्रति किलो की दर से चावल वितरित किया जाता है तथा दूसरे चरण में 21 तारीख से 30 तारीख तक खाद्यान का मुफ्त वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में वितरण की अंतिम तिथि को आधार सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से वितरण पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...