5 लाख लोगों की भीड़ थी, कई लोग गर्मी-उमस से बेहोश होकर गिर गये। घायलों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी। भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा है। घायल हुए लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं। स्थिति को देख पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। श्रद्धालुओं से घर जाने का अनुरोध किया। लोगों से कहा गया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।
एक महिला डिस्चार्ज, तीन का चल रहा इलाज
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी विभाग की डॉक्टर रुचि सिंह ने बताया कि तीन महिलाओं और एक पुरुष को यहां भर्ती किया गया थाए जिसमें से एक महिला को इलाज के बाद वापस भेज दिया गया है। भीड़ में घुटन की वजह से चारों लोगों को परेशानी हुई थी। अस्पताल में भर्ती तीनों मरीज की हालत अब स्थिर है। उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा।
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान के कहा, हम लोग दुखी क्यों हैं, क्योंकि हम पड़ोसी से तुलना करते हैं। लेकिन, जो अपने नीचे से तुलना करता है वो खुश रहता है। ग्रेटर नोएडा के एक आदमी चांगी लाल ने ब्रह्मा जी से तपस्या की। ब्रह्मा जी प्रकट हो गए। आशीर्वाद दिया। फिर इसने वर मांगा घर मिल जाए। उसका घर बन गया





