back to top

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। उधर, दो आतंकवादियों को कथित तौर पर ले जाते समय गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक पी दविंदर सिंह के आवास पर पुलिस ने सोमवार को फिर से छानबीन की।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि बडगाम में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकी ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान बडगाम के रहने वाले आदिल अहमद के रूप में हुई है। उसके समूह का तत्काल पता नहीं चल सका है। इसी तरह, पुलवामा में ऑपरेशन कुलथरा चलाया गया।
जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

वहीं दूसरे आतंकवादी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर आतंकवाद का खात्मा करने के लिए जम्मू कश्मीर में सेना लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में सोमवार को सेना ने गांदरबल इलाके में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान तारिक गनई के रूप में हुई है। वह लश्कर का आंतकी था। लंबे अर्से से वह घाटी का माहौल खराब करने की साजिशों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि आतंकी से पूछताछ जारी है। कई अहम खुलासे होने की भी संभावना जताई जा रही है। दो आतंकवादियों को कथित तौर पर ले जाते समय गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक पी दविंदर सिंह के आवास पर पुलिस ने सोमवार को फिर से छानबीन की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह द्वारा कुछ खुलासे के बाद उनके इंदिरा नगर आवास पर छापेमारी की गयी। उनके आवास से किस तरह की चीजें बरामद की गयी हैं, इस बारे में अधिकारी ने बताने से मना कर दिया। अत्यंत सुरक्षा वाले श्रीनगर हवाई अड्डे पर तैनात सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू और अल्ताफ के साथ शनिवार को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह कार से उन्हें श्रीनगर से दक्षिण कश्मीर ले जा रहे थे। दक्षिण कश्मीर के उप महानिरीक्षक अतुल गोयल के नेतृत्व वाली टीम ने उनका पीछा किया। उनके पास से दो एके राइफल जब्त की गयी। सिंह के आवास की तलाशी ली गयी और वहां से पुलिस ने दो पिस्तौल और एक एके राइफल जब्त की।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...