back to top

अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान नासिर उर्फ शाहबाज उर्फ बाज बाई के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान निवासी है और ये श्रेणी का आतंकवादी है। दूसरे आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में सोमवार तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों की मौजूदगी निश्चित होने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में जैश से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव को मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए आतंकवादियों के शवों को डीएनए एकत्र करने समेत सभी चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए बारामूला ले जाया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों के परिजन चाहें तो उनकी पहचान के लिए आगे आकर बारामूला में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...