back to top

प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के दो संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल (31) और जसपाल सिंह (27) के रूप में की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कथित रूप से खालिस्तान का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे को फाड़ दिया था।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्य विदेशों में स्थित अपने कमांडरों के निर्देश पर कुछ देश विरोधी गतिविधियां करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

सूचना के बाद जीटी करनाल रोड पर एक मंदिर के पास जाल बिछाया गया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि शाम करीब साढ़े छह बजे दो व्यक्ति शनि मंदिर बस स्टैंड के नजदीक खड़े दिखे।

उन्होंने कहा, पुलिस जब उनके नजदीक पहुंची तो वे एक सर्विस रोड की तरफ जाने लगे। हालांकि, थोड़ी दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिल चालक के तौर पर काम करता था। मामले के बारे में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...