back to top

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी मारे गए

श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके नौगाम में शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें दो पुलिस कर्मी मारे गए और एक अन्य कर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने नौगाम बाईपास के पास पुलिस के एक दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद ने यह हमला किया।

कुमार ने हमलास्थल के निकट संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें हमारे दो जवान शहीद हो गए… हमने उनकी (आतंकवादियों की) पहचान कर ली है। उनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है। हम जल्द ही उन्हें निष्क्रिय कर देंगे।”

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किसी आतंकवादी हमले की आशंका संबंधी कोई जानकारी मिलने के सवाल के जवाब में कुमार ने कहा, “हमें 15 अगस्त और 26 जनवरी से पहले हर साल इस प्रकार की जानकारियां मिलती हैं। हमारे पास जानकारी थी कि वे किसी इलाके में (हमले की) कोशिश करेंगे। जवान सतर्क और तैयार थे, लेकिन वे (आतंकवादी) पीछे से आए और उन पर गोलियां चला दीं।”

उन्होंने कहा, “हमने इलाके की घेराबंदी कर ली है और आंतकवादियों की तलाश की जा रही है। यह संकरा मार्ग है और वहां असैन्य लोगों की आवाजाही थी। यदि हमारे जवान जवाबी कार्रवाई करते, तो आम लोगों की भी जान जा सकती थी, इसलिए उन्होंने संयम बरता।” पीडीपी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि इससे कश्मीरियों के लिए हालात और खराब हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...