back to top

नोएडा में दो, ग्रेटेर नोएडा में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोग मिले हैं जिसकी वजह से सोसाइटी को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। उक्त सेक्टर को भी तीन दिनों के लिए जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त सोसाइटी को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में रहने वाले लोगों की पूरी सूची तैयार की गई है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि संक्रमित परिवार से कितने लोग मिले तथा संक्रमित परिवार के लोग किन-किन लोगों के संपर्क में आए। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उक्त सोसाइटी को सैनिटाइज कर रहे हैं।

सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सेक्टर को भी तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उक्त सेक्टर को सेनीटाइज कर रहे हैं। नोएडा में कोरोना वायरस के आज तीन नए मामले प्रकाश में आए हैं जिसकी वजह से नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमित 17 में से 3 मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...