back to top

बाजार में आते ही फिसला टर्टलमिंट फिनटेक का शेयर

नयी दिल्ली। बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य 152 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 136.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके निर्गम मूल्य से 10.39 प्रतिशत कम है। इसके बाद यह 13 प्रतिशत टूटकर 132.15 रुपये पर आ गया।एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 11.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 134.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,069.70 करोड़ रुपये रहा। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 1.20 गुना अभिदान मिला था। इसके 883 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल अपनी क्लाउड तथा सर्वर संबंधी अवसंरचना को मजबूत करने, प्रौद्योगिकी एवं उत्पाद विकास दल के कर्मचारियों के वेतन संबंधी खर्चों को पूरा करने तथा विपणन गतिविधियों पर खर्च करने की योजना बना रही है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले ही मिल गई थी गड़बड़ी की जानकारी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही दान...

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12 जुलाई के बाद होगी सुनवाई

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर...

अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अयोध्या के वकीलों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि वे...

रुड़की में ‘युवा शक्ति संवाद’ में पहुंचे सीएम धामी- बोले, युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से बनेगा उत्तराखंड

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड...

सपा अध्यक्ष सच में धार्मिक हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें : सीएम योगी

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम ने कहा कि अयोध्या को...

अमेरिका-ईरान टकराव से एक बार फिर शेयर बाजार डगमगाया

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ी तनातनी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को...