back to top

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12 जुलाई के बाद होगी सुनवाई

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि मामले में इतनी जल्दबाजी की क्या वजह है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस याचिका पर 12 जुलाई के बाद ही सुनवाई की जाएगी। याचिकाकर्ता ने राम मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी, जिसे फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया।

याचिका में मांग की गई है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाए, जिसका नेतृत्व सीबीआई अधिकारी करें। साथ ही, जांच को कोर्ट की निगरानी में कराने की भी अपील की गई है।

इस बीच, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई जारी है। एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप चुकी है। मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में बदलाव की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। जुलाई में ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक में इस मामले को लेकर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...