back to top

अमेरिका-ईरान टकराव से एक बार फिर शेयर बाजार डगमगाया

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ी तनातनी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 63.65 अंक टूटकर 77,047.63 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 16.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,070.20 अंक पर पहुंच गया। बाद में सेंसेक्स 246.54 अंक लुढ़ककर 76,853.93 अंक पर जबकि निफ्टी 50.55 अंक फिसलकर 24,005.45 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, इटर्नल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंग सेंग में बढ़त दर्ज की गई।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.51 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अपेक्षाकृत अनुकूल स्तर पर है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 383.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 109.25 अंक और निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। मुहर्रम के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंद थे।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले ही मिल गई थी गड़बड़ी की जानकारी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही दान...

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12 जुलाई के बाद होगी सुनवाई

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर...

अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अयोध्या के वकीलों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि वे...

रुड़की में ‘युवा शक्ति संवाद’ में पहुंचे सीएम धामी- बोले, युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से बनेगा उत्तराखंड

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड...

सपा अध्यक्ष सच में धार्मिक हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें : सीएम योगी

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम ने कहा कि अयोध्या को...

बाजार में आते ही फिसला टर्टलमिंट फिनटेक का शेयर

नयी दिल्ली। बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य 152 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ...