back to top

रुड़की में ‘युवा शक्ति संवाद’ में पहुंचे सीएम धामी- बोले, युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से बनेगा उत्तराखंड

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड का भविष्य युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प से तय होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक युवा को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां उसकी प्रतिभा को उचित अवसर मिले और वह अपने सपनों को साकार कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया और नवाचार आधारित अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं। इन पहलों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी के रूप में भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर संभावनाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पर्यटन, कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पादों के विपणन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। ‘हाउस आॅफ हिमालयाज’, ‘एक जनपद-दो उत्पाद’ तथा होम-स्टे जैसी योजनाएं स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। संवाद के दौरान युवाओं ने रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से तकनीक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही है तथा अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महाकुंभ-2027 की तैयारियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सुविधा के लिए ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नई सोच, नवाचार और उद्यमिता को अपनाकर उत्तराखंड को देश का अग्रणी विकासशील राज्य बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की भागीदारी से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, महापौर अनीता अग्रवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले ही मिल गई थी गड़बड़ी की जानकारी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही दान...

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12 जुलाई के बाद होगी सुनवाई

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर...

अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अयोध्या के वकीलों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि वे...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले ही मिल गई थी गड़बड़ी की जानकारी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही दान...

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12 जुलाई के बाद होगी सुनवाई

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर...

अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अयोध्या के वकीलों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि वे...

सपा अध्यक्ष सच में धार्मिक हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें : सीएम योगी

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम ने कहा कि अयोध्या को...

बाजार में आते ही फिसला टर्टलमिंट फिनटेक का शेयर

नयी दिल्ली। बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य 152 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ...

अमेरिका-ईरान टकराव से एक बार फिर शेयर बाजार डगमगाया

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ी तनातनी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को...