back to top

अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अयोध्या के वकीलों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि वे इस मामले में किसी भी आरोपी की पैरवी नहीं करेंगे। फैजाबाद बार एसोसिएशन में सोमवार को आयोजित बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कोई भी स्थानीय अधिवक्ता चढ़ावा चोरी प्रकरण के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। इस फैसले के बाद आरोपियों के लिए कानूनी लड़ाई और मुश्किल हो सकती है।

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। जांच एजेंसियां इनसे लगातार पूछताछ कर रही हैं। साथ ही उनके घरों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है, जहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात सामने आई है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों की जीवनशैली में अचानक बड़ा बदलाव आया था। जिन परिवारों को पहले आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था, वे अब आलीशान मकानों, फार्महाउस और महंगी गाड़ियों के मालिक बन गए थे। यही असामान्य बदलाव जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग बना।

मुख्य आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश पांडे, सुभाष श्रीवास्तव, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला। ये सभी मंदिर में चढ़ावे की गिनती और प्रबंधन से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए थे।

जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाने के लिए वित्तीय लेन-देन और अन्य कड़ियों की गहन जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...