back to top

24-25 को भारत यात्रा पर आयेंगे ट्रम्प: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने की 24-25 तारीख को दो दिवसीय यात्रा पर भारत जाएंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताहांत फोन पर बात की थी।

ग्रिशम ने कहा, सप्ताहांत में फोन पर हुई बातचीत में ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहमति जताई कि यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी तथा अमेरिकी-भारतीय लोगों के बीच मजबूत एवं स्थाई संबंधों को रेखांकित करेगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ भारत जाएंगी। वे 24 और 25 फरवरी की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान नई दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे, जो मोदी का गृह नगर है और महात्मा गांधी की जिंदगी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 2010 और 2015 में भारत यात्रा पर जा चुके हैं। इंडियास्पोरा के प्रमुख एम. आर. रंगास्वामी ने कहा, द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दों को हल करने और अमेरिका-भारत के बीच सहयोग को रेखांकित करने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सही समय पर भारत जा रहे हैं। अमेरिकी-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच के प्रमुख मुकेश अघी ने कहा कि क्षेत्र को यह संदेश देना जरूरी है कि भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है और राष्ट्रपति इसकी कद्र करते हैं। इससे पहले ट्रम्प और मोदी के बीच सितम्बर में मुलाकात हुई थी, जब मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा लेने अमेरिका गए थे।

इससे कुछ दिन पहले दोनों नेताओं ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में एक साथ शिरकत की थी जिसमें 50,000 से अधिक अमेरिकी-भारतीय पहुंचे थे। पिछले साल अगस्त में जी7 शिखर सम्मेलन में भी दोनों नेता मिले थे। इस बीच, कश्मीर मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पेशकश भी की लेकिन मोदी ने इसे देश का आंतरिक मामला बताते हुए ठुकरा दिया था। ट्रम्प की भारत यात्रा इस साल उनकी दूसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले वह विश्व आर्थिक मंच के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने स्विटजरलैंड के दावोस गए थे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...