back to top

ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात की, यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के मुद्दे पर की चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। हाल में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने 70 से ज्यादा विश्व नेताओं से बात की है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की एक विशेष रिपोर्ट में कहा गया है, दोनों नेताओं ने यूरोप महाद्वीप में शांति के लक्ष्य को लेकर चर्चा की और ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के शीघ्र समाधान पर चर्चा करने के लिए आगामी बातचीत में शामिल होने में अपनी रुचि व्यक्त की। अखबार ने कहा, पुतिन के साथ ट्रंप की फोन पर हुई बातचीत से अवगत एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप संभवत: रूस के आक्रमण के कारण यूक्रेन में फिर किसी नए संकट के साथ व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) में जाना नहीं चाहते हैं।

ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। यूक्रेन को ट्रंप-पुतिन की फोन पर हुई बातचीत के बारे में सूचित कर दिया गया है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने रिजॉर्ट से पुतिन के साथ यह बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत से अवगत व्यक्ति ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने इस बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में युद्ध को और नहीं बढ़ाने की सलाह दी तथा उन्हें यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई।

इस बीच, ट्रंप के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं के बीच निजी स्तर पर हुई बातचीत के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। चेउंग ने कहा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐतिहासिक चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की है और दुनिया भर के नेता जानते हैं कि अमेरिका विश्व मंच पर वर्चस्व हासिल करेगा। यही कारण है कि नेताओं ने 45वें और 47वें राष्ट्रपति के साथ मजबूत संबंध विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, क्योंकि वह वैश्विक शांति और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...